फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा मित्रों ने प्रशिक्षित  किए जाने की मांग उठाई

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नसीरूद्दीन मौजी हॉल दिया धरना, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन रूरल चिकित्सा मित्र सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को नसीरूद्दीन मौजी हॉल में धरना दिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संस्था के पदाधिकारियों को भेजे गए नोटिस पर आक्रोश व्यक्त किया। धरने पर बैठे लोगों ने चिकित्सा मित्रों को प्रशिक्षित करके स्वस्थ और सबल भारत को साकार करने की मांग की। 
विज्ञापन

सोसायटी के संस्थापक ओमदीन ने धरने पर बैठे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी को समय पर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में चिकित्सा मित्रों की अहम भूमिका रहती है, इसलिए इन्हें प्रशिक्षण देकर स्वस्थ और सबल बनाने के लिए शासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दवा पढ़ाई मुफ्त होगी के नारे को साकार करने और मुख्यमंत्री का चिकित्सा मित्रों की ओर ध्यानाकर्षण करने के लिए सभी चिकित्सा मित्र 28 दिसंबर को लखीमपुर जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे। चिकित्सा मित्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यदि संस्था के सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो संस्था के लोग जिले के सभी झोलाछाप डॉक्टरों की गिरफ्तारी न हो जाने तक मंगलवार से आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

इस मौके पर रामेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, डीपी सिंह, राजेश यादव, शिवरतन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें