फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण तीन ट्रेनें अब 28 तक निरस्त

Fri, 26 Dec 2014 09:30 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने घने कोहरे का हवाला देते हुए अप और डाउन तीन ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि अब 28 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इससे  खासकर दैनिक यात्रियों और छात्रों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पहले रेल प्रशासन ने कोहरे का हवाला देते हुए 11 से 13 दिसंबर तक छह ट्रेनों का संचालन बंद किया था। उसके बाद तीन अन्य ट्रेनों का संचालन भी घने कोहरे का हवाला देते हुए तीन-तीन दिनों की निरस्तीकरण अवधि बढ़ाते हुए अब 28 दिसंबर कर दी गई है। 52240/52239 ऐशबाग-तिकुनियां-ऐशबाग पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शुरू में इस ट्रेन का संचालन मैलानी से ऐशबाग के बीच हो रहा था। इस ट्रेन से तिकुनियां से देवकली तक के लोग जिला मुख्यालय सुबह कार्यालय और स्कूल के समय पंहुच जाते थे।। इसी तरह 11 दिसंबर से बंद चल रही 52225/52224 पीलीभीत-लखीमपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन से भी लखीमपुर से पीलीभीत तक दैनिक यात्री यात्रा करते थे। इसकी निरस्तीकरण अवधि भी 28 दिसंबर तक कर दी गई है। 52243 तथा 52244 इज्जतनगर-ऐशबाग-इज्जतनगर पैसेंजर ट्रेन का संचालन सिर्फ मैलानी-इज्जतनगर के बीच ही होगा और मैलानी-ऐशबाग के बीच इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। इन ट्रेनों के संचालन की अवधि निरंतर बढ़ाए जाने से खासकर दैनिक यात्रियों को अत्यधिक कठिनाइयां हो रही हैं।  निरस्तीरण की अवधि इस तरहकब तक बढ़ाई जाती रहेगी, इस बाबत कोई भी रेल अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें