फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: माला-पीलीभीत के बीच छह घंटे ठप रहा ट्रेन संचालन

विज्ञापन
मैलानी स्टेशन में खड़ी पैसेंजर ट्रेनस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। रेल प्रशासन की ओर से माला से पीलीभीत के बीच छह से बारह बजे तक छह घंटे का ब्लॉक लिए जाने के कारण इस अवधि में माला से पीलीभीत के बीच ट्रेन संचालन ठप रहा। ट्रेनों का संचालन माला से मैलानी के बीच ही हुआ। इससे पीलीभीत से आने वाले यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तकनीकी कार्य के लिए सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक पॉवर और यातायात ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते ट्रेन नंबर 55357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर, 55359 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर का संचालन पीलीभीत से माला के बीच निरस्त रहा। इन दोनों ट्रेनों का संचालन माला से मैलानी के बीच ही हुआ।
इस वजह से इन ट्रेनों से पीलीभीत और दियूरी हाल्ट से सवार होकर मैलानी की ओर आने वाले यात्रियों को परेशानियां हुईं। बारह बजे के बाद संचालित ट्रेनों का संचालन मैलानी से पीलीभीत के बीच पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें