फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-गोंडा पैसेंजर डिरेल

Sat, 13 Dec 2014 01:23 AM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शंटिंग के दौरान गोंडा-बरेली 52255 पैसेंजर ट्रेन का इंजन मेन लाइन पर पटरी से उतर गया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक मैलानी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन ठप रहा। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन के यहां पहुंचने पर उसका इंजन शंटिंग करते हुए बरेली साइड से ट्रेन में लगाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच मेन लाइन पर प्वाइंट्स नंबर 144 ए के पास शाम लगभग चार बजे पटरी से उतर गया।
सूचना मिलते ही सहायक मंडल अभियंता आरडी वर्मा, चीफ पीडब्ल्यूआई शाहिद वकील, यातायात निरीक्षक बीडी मिश्रा, चीफ क्रू कंट्रोलर अनिल कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिजली जगजीवन लाल गुप्ता मौके पर पहुंच गए। रेल अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त इंजन तथा ट्रैक का निरीक्षण किया। दुर्घटना सहायता गाड़ी के मौके पर पहुंचने के बाद शाम 6.35 बजे रेलवे लाइन को दुरुस्त कर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुईं लेट
घटना के कारण ऐशबाग-इज्जतनगर 15313, आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, गोंडा-बरेली 52255, पीलीभीत-मैलानी 52221, मैलानी-ऐशबाग 52245, मैलानी-पीलीभीत 52226 पैसेंजर ट्रेनें लेट हुईं। शुक्रवार शाम सात बजे तक मैलानी-ऐशबाग और मैलानी-इज्जतनगर रूट पर ट्रेनों का आवागमन बहाल नहीं हो सका था।
वर्जन....
पीआरओ-डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे आलोक कुमार ने बताया कि मैलानी रेलवे स्टेशन पर इंजन पटरी से उतरने की जानकारी मिली है। घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है। मेन लाइन पर इंजन उतरने से रेल संचालन प्रभावित हुआ था, जिसे जल्दी ही बहाल कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें