फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज शहर के 12 मार्गों पर बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
संकटा देवी चौराहा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारावफात जुलूस को लेकर बृहस्पतिवार को शहर की प्रमुख सड़कों की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। मुख्य 12 मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जुलूस के दौरान इन सड़कों पर आवागमन रोक दिया जाएगा। वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने इसकी रूपरेखा तय कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में गोटैयाबाग से हमदर्द तिराहे तक बारावफात का जुलूस निकलेगा। सुबह 11 से 12 बजे के बीच शुरू होकर देर रात 11 बजे तक चलने वाले जुलूस में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना हैं। ऊंट, घोड़े, ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो व चार पहिया वाहन भी जुलूस में शामिल होंगे। जुलूस के समय शहर में यातायात के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित मार्गों को 12 भागों में बांटा गया है।
इन मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। जुलूस गोटैयाबाग से शुरू होगा। गोटैयाबाग से संकटा देवी चौराहा आने वाले वाहनों को मेला मैदान, एलआरपी व सदर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, संकटा देवी से गोविंद डेयरी से मेला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को इमली तिराहे की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह मेला मैदान की ओर जुलूस जाने पर वाहनों को इमली तिराहा व गढ़ी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



इन मार्गों की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव
बरावफात जुलूस के समय इमली तिराहे से विलोबी जाने वाले वाहनों को मिश्राना व कपूरथला से भेजा जाएगा। विलोबी से शाहपुरा कोठी रूट पर भी डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा शाहपुरा कोठी से हिदायतनगर, हिदायतनगर से नौरंगाबाद, नौरंगाबाद से सौजन्या रूट पर भी यातायात व्यवस्था में बदला किया जाएगा। यह व्यवस्था जुलूस के पहुंचने पर प्रभावी होगी। गुरु गोविंद सिंह चौक से हीरालाल धर्मशाला रोड पर जुलूस पहुंचने पर वाहनों काे ओवरब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि रूट डायवर्जन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगा। इसमें कुछ बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें