फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 16 लाख से लगीं ट्रैफिक सिग्नल लाइटें उद्घाटन के बाद से बंद

विज्ञापन
संकटा देवी चौराहे पर लगाई गई ट्रैफिक सिग्नल लाइट। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यातायात नियमों का पालन करने और जाम से राहत देने के लिए शहर के संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। एक हफ्ते पहले डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसका उद्घाटन किया था। उसके बाद से लाइट बंद है। ट्रैफिक सिग्नल में लाल, हरी और पीली लाइटें आने-जाने, ठहरने का संकेत देती हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ पीली लाइट ही जल रहीं हैं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर व आसपास एरिया को जोन ऑफ एक्सीलेंस घोषित किया गया है। इस दायरे में विशेषरूप से यातायात नियमों का पालन कराया जाना आवश्यक है। इसी के तहत शहर के संकटा देवी चौराहे पर नगर पालिका ने 16 लाख रुपये का बजट खर्च कर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगवाई है, जो उद्घाटन के बाद से बंद है। ट्रैफिक सिग्नल लाइटें स्वचलित हैं। इसमें 30 सेकंड से एक मिनट तक का समय फीड है, उसी के अनुसार यातायात संचालित कराया जाना था।
अब तक चालू न होने के पीछे नगर पालिका के ईओ संजय सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट में कोई भी तकनीकी दिक्कत नहीं है। शहर के लोगों में जागरूकता की कमी है। इस वजह से उसको ब्लर कर छोड़ दिया गया है, ताकि लोग इसके बारे में जानें और समझें। ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी, लोगों को लाल, हरी और पीली लाइटों के बारे में बताया जाएगा। जागरूकता के बाद उसको पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें