फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडी परिसर के अंदर आढ़तियों/व्यापारियों से मंडी शुल्क लिए जाने के फैसले का विरोध होने लगा है। बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता और उद्योग मंच के अध्यक्ष हुकुम अग्रवाल की अगुवाई में आढ़तियों/व्यापारियों ने राजापुर मंडी स्थित सचिव कार्यालय में करीब दो घंटे धरना दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी कर्मचारी को सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में मंडी शुल्क को समाप्त कर दिया है, जिसकी प्रदेश सरकार अनदेखी कर रही है। मंडी के बाहर कोई भी व्यापारी बिना लाइसेंस के किसानों के उत्पादों की खरीद-फरोख्त बिना मंडी शुल्क के कर सकेंगे, जबकि मंडी परिसर में आढ़तियों और व्यापारियों को डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क और आधा प्रतिशत सेस देना होगा। इससे मंडी समितियों में व्यापार चौपट हो जाएगा। मंत्री उमेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी परिसर में शुल्क वसूले जाने का अदूरदर्शी निर्णय लिया है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। एक तरफ सरकार व्यापारियों की हितैषी होने का दावा करती है, तो दूसरी ओर व्यापारी हितों के खिलाफ इस तरह के टैक्स लगाए जा रहे हैं। सभी व्यापारियों ने मंडी परिसर के अंदर मंडी शुल्क को तुरंत समाप्त किए जाने की मांग की है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शिव तोलानी, बजरंग शर्मा, राकेश बरनवाल, शोभित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें