फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान मालिकों के नाम नोट करने पर भड़के व्यापारी

Mon, 15 Feb 2016 06:53 PM IST
मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मेन मार्केट स्थित दुकान मालिकों के नाम नोट किए जाने से भड़के व्यापारियों ने कर्मचारी को दौड़ा लिया। हंगामा होने पर एसओ भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए व्यापारी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। थाने में व्यापारी नेताओं से सीनियर सेक्शन इंजीनियर से नोकझोंक भी हुई। बाद में वस्तुस्थिति जानने के बाद एसओ ने व्यापारियों और सीसेइं को समझाबुझाकर मामला खत्म करा दिया।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग का हेल्पर अनिल कुमार श्रीवास्तव सुबह मेन मार्केट के दुकान मालिकों के नाम नोट कर रहा था। यह बात व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री करनवीर वालिया और मौजूदा महामंत्री अमित अरोरा को पता चली। इस पर व्यापारी भड़क गए। भीड़ बढ़ती देख अनिल मार्केट से जाने लगा, तो व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया। मेन मार्केट में हंगामे की सूचना पाकर एसओ एसएन द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। वह रेलकर्मी को थाने ले गए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए व्यापार मंडल महामंत्री अमित अरोरा, पूर्व महामंत्री करनवीर वालिया, राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रीतपाल सिंह पाली आदि कई व्यापारी थाने पहुंच गए। एसओ ने फोन कर सीनियर सेक्शन इंचार्ज उपाध्याय को थाने बुलाया और उनसे पूरा मामला पूछा। उन्होंने जानकारी से इंकार कर दिया। इस बीच व्यापारियों और सीसेइं के बीच थाने में ही नोकझोंक हो गई। थाने में वार्ता के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक रणजीत यादव, चेयरमैनपति सपा पिछड़ा जिलाध्यक्ष नरेश यादव, सपा नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश मिश्र, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयल, रतन कश्यप आदि भी मौजूद रहे।
00
समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा रेलभूमि से अतिक्रमण हटवाने, रेलभूमि की सीमा सुरक्षित रखने आदि के आदेश आते रहते हैं। इसी क्रम में उच्च अधिकारियों के आदेश पर ही रेल भूमि की चैहद्दी लिखी जानी थी और मुख्यालय को भजा जाना था। मेन मार्केट की दुकानें रेलभूमि की सीमा से सटी हुई हैं।
विज्ञापन

- एके उपाध्याय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य रेलवे, मैलानी जंक्शन
00
रेल कर्मचारी द्वारा नाम नोट करने का संतोषजनक जवाब न दे पाने पर आक्रोश में आकर गलतफहमी के चलते व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। मामले की हकीकत जानने के बाद व्यापारी शांत हो गए। व्यापारियों को समझाबुझा दिया गया। अब कोई विवाद नहीं रह गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी, थाना प्रभारी, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें