फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Thu, 26 Feb 2026 10:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर रोड पर पलटी ट्राॅली। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रियातुला कस्बे में बृहस्पतिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। लखहा से गुलरिया चीनी मिल जा रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस घटना में चालक सुरक्षित रहा, हालांकि लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा शाम करीब 3:45 बजे हुआ, जब किसान प्रेमप्रकाश अपनी गन्ने से लदी ट्रॉली लेकर जा रहे थे। अचानक सामने से बुजुर्ग के आ जाने पर चालक ने उन्हें बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए। इससे गन्ने से भरी ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह राज्यमार्ग पर पलट गई।

दुर्घटना के बाद सड़क पर गन्ना बिखर गया, जिससे तत्काल जाम लग गया। स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों ने मौके पर भीड़ जमा कर ली। सूचना मिलने पर पड़रियातुला चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले जाम खुलवाने और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया, जिसके बाद पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने का काम शुरू किया गया। हालात सामान्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें