फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दबे सवारों को निकालते ग्रामीण और पुलिस कर्मी। पुलिस
विज्ञापन
पसगवां। मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर मंगलवार को गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी 55 वर्षीय नरेश और ग्राम बौधीखुर्द निवासी विनोद कुमार के 21 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर अजबापुर चीनी मिल जा रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे पसगवां राहुल गुप्ता के ईंट भट्ठे के निकट ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया।
इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर सवार नरेश और सुधीर ट्रैक्टर-ट्रॉली के दब गए। सूचना पर पुलिस और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे दोनों को निकाल कर सीएचसी भिजवाया। वहां डाक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। सुधीर कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें