ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर भिड़ंत में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
जंगबहादुरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर बृहस्पतिवार तड़के हुई कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीधी टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अजीत निवासी अमित कुमार यादव अजबापुर चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। जंगबहादुरगंज में बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर चालक अमित यादव घायल हो गया। उसे सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। संवाद