फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीतापुर रोड पर एक स्कूल के पास सोमवार की रात को रोडवेज बस और ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नकहा पिपरी गांव निवासी 26 वर्षीय संकटा प्रसाद सोमवार की रात को करीब 10 बजे ओयल स्थित एक भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक कॉन्वेंट स्कूल के पास रोडवेज बस से ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक उछलकर दूर जा गिरा। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पास के मकान में घुस गई।
हादसे के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर एलआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें