दुधवा पार्क में शाम की पाली में जिप्सी वाहनों पर सवार पर्यटक दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर जंगल भ्रमण कर रहे रहे थे। इस दौरान उन्हें सड़क के बीचों-बीच अजगर सांप रेंगता दिखाई दिया। सैलानी इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगे।
बाज ने अजगर को नोंचकर मार डाला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दौरान पेड़ पर बैठा बाज ( सरपेंट ईगल ) ने अजगर पर हमला कर उसे अपने पंजों में दबोच लिया। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इस दौरान वह अपनी नुकीली चोंच से अजगर को नोंचकर खा गया। सैलानियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
संबंधित वीडियो