फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में सैलानियों को पर्यटन मार्ग पर आराम फरमाते नजर आया बाघ

Wed, 24 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में पर्यटन मार्ग पर आराम फरमाते वनराज। स्रोत : सैलानी
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा में जंगल भ्रमण करने गए सैलानियों को पर्यटन मार्ग के बीचों-बीच एक बाघ आराम फरमाता दिखाई दिया। यह देख उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। काफी देर सड़क पर बैठे रहने के बाद वह जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से छाए घने कोहरे के बाद बुधवार को खिली हल्की धूप के बीच दक्षिण सोनारीपुर रेंज के जंगल से निकलकर बाघ पर्यटन मार्ग के बीच बैठ गया और काफी देर तक गुनगुनी धूप का आनंद लेता रहा। इस दौरान जिप्सियों से जंगल सफारी का लुत्फ उठाने गए सैलानी सड़क पर बैठे बाघ को देख गदगद हो गए। यह नजारा देख वह उसे एकटक निहारते रहे। इस दृश्य की तस्वीर कैमरे में कैद की।
दुधवा टाइगर रिजर्व में वर्ष 2025-2026 के पर्यटन सत्र की शुरुआत एक नवंबर से हुई थी। पार्क के द्वार खुलने के बाद से ही दुधवा और किशनपुर अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद उठाने के लिए देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को लगातार बाघ और दुर्लभ वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। जंगल की खूबसूरती को देखने के लिए सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें