भीरा के किशनपुर जंगल में बाघ के दीदार के बाद झूम उठे सैलानी। संवाद
भीरा। दुधवा की किशनपुर रेंज में शनिवार को सुबह की पाली में जंगल सफारी करने पहुंचे लोगाें को बाघ जंगल के वाटर होल के पास पानी पीते दिखाई दिया। करीब 20 मिनट तक पर्यटक उसे निहारते रहे।
पर्यटक अंशिका शुक्ला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पहली बार जंगल सफारी करने आई हैं। बाघ का दीदार होना खुशी की बात है। लखीमपुर से आईं तान्या यादव और परी यादव ने बताया कि अभी तक वे दुधवा व किशनपुर में चार बार जंगल सफारी कर चुकी हैं, लेकिन एक बार भी बाघ नहीं दिखा था। संवाद