श्रीरामलीला मंच पर आयोजित कविसम्मेलन में काव्यपाठ करती कवयित्री। स्रोत :आयोजक
निघासन। झंडी मार्ग स्थित नंदीश्वर बाबा स्थान पर आयोजित श्रीरामलीला मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला के तहत पत्रकार स्व. विनोद गुप्ता की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियत्री रंजना सिंह हया ने मात शारदे जरा दुलार दे मुझे की सुमधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लखनऊ से आए कवि श्यामल मजूमदार ने तीखे राजनीतिक व्यंग्य के माध्यम से व्यवस्था पर प्रहार किया। लखीमपुर से आए कवि कुलदीप समर ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचना संस्कार ठुकराने वाले वंदे मातरम क्या जानें सुनाकर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। कवि प्रशांत पांडे की संवेदनशील रचना फसल है रक्त से सींची, इसे बस भाव ले लो ने श्रोताओं को गहराई तक प्रभावित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन योगेंद्र चतुर्वेदी ने किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नेता दयाशंकर मौर्य ने की। संवाद