लखीमपुर खीरी। छठ पूजा से पहले सेठ घाट को स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने घाट पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने उल्ल नदी के किनारे जमा कचरा हटाया और पूजा स्थल की सफाई की। विधायक ने खुद पानी का पाइप लगाकर घाट परिसर की धुलाई की।
विज्ञापन
छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए घाट परिसर की सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। विधायक ने पूरे पूजा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।