फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से ही लग गईं लंबी कतारें

Tue, 13 Oct 2015 10:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ग्रामीणों ने मतदान को ज्यादा महत्व दिया। फूलबेहड़ ब्लाक के दर्जनों बूथों पर सुबह के समय मतदाताओं की काफी भीड़ रही, लेकिन दोपहर के समय बूथों पर सन्नाटा पसर गया। हजरतापुर मतदान केंद्र पर तो दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे के बीच इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी वाले श्रीनगर मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होते ही वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई। यहां साढ़े 10 बजे तक महिला-पुरूष मतदाताओं की लंबी कतार थी। जिसे सुव्यवस्थित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन इसके बाद मतदाताओं की संख्या में कमी आने लगी। अंजनापुर प्राथमिक विद्यालय में एक बूथ होने के कारण यहां भी सन्नाटे जैसा माहौल दिखा। फूलबेहड़ में प्राथमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी सुबह सात बजे से लेकर 12 तक मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। गौरा गांव में दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह के समय मतदाता लंबी लाइन में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें