फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में तीसरे चरण के प्रवेश का आज अंतिम दिन

Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित आईटीआई में प्रवेश के तीसरे चरण का शुक्रवार को अंतिम दिन है। विभागीय अधिकारी के अनुसार, इसके बाद प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। कुछ सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि सूची में नाम वाले अभ्यर्थी मूल अभिलेखों के साथ उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कराएं। अभ्यर्थियों को चयन पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो फोटो साथ लाने होंगे।
कॉलेज में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक रेफ्रीजरेशन, इलेक्ट्राॅनिक मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, स्वींग टेक्नोलाॅजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नालाॅजी और स्टेनोग्राफी सेकेट्रियल असिस्टेंट हिंदी का प्रशिक्षण दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें