फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा मुख्यालय पर किसानों का महाआंदोलन आज

Sat, 24 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। सवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। सुहेली नदी की डिसिल्टिंग और नकहुआ नाले की सफाई की मांग को लेकर किसान शनिवार को दुधवा मुख्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। पलिया-दुधवा मार्ग के पास कलेक्टर वाली पुलिया पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रस्तावित आंदोलन में किसानों को जुटाने के लिए किसान नेता दो दिन से गांवों और शहरी इलाकों में जनसंपर्क कर रहे हैं। घर-घर संपर्क के साथ लाउडस्पीकर से प्रचार कर किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव को मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मकनपुर के पूर्व प्रधान करमजीत सिंह और गन्ना समिति के डायरेक्टर प्रतिनिधि जरनैल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुहेली नदी में सिल्ट जमा होने और नकहुआ नाले की सफाई न होने से क्षेत्र में जलभराव और फसल नुकसान की समस्या हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का ठोस समाधान होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें