फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान ने लगाई लंगूर की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। बंदरों से परेशान एक किसान ने फसल बचाने के लिए खेत में कई जगह लंगूर की तस्वीर लगा दी है। किसान का कहना है कि लंगूर की आमद होने से बंदर उस क्षेत्र में नहीं आते हैं। इससे किसानों की फसलों का कुछ नुकसान कम होगा।
विज्ञापन


कस्बा के छब्बापुरवा निवासी जान मोहम्मद ने मझगईं गोशाला के निकट खेत में गन्ने व लाही की फसल बो रखी है, लेकिन बंदर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। परेशान किसान जान मोहम्मद ने फसल बचाने के लिए खेत में दो जगह बड़ी लंगूर की फोटो लगा दी। बताया जाता है कि इसके बाद से बंदरों की आवाजाही कुछ कम होने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें