फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’देश की रक्षा सदैव तन-मन से करें’

Mon, 10 Aug 2015 07:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी जवानों के सीनियर कैडेट्स कोर्स के समापन अवसर पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा सदैव तन-मन से करें। इंडो-नेपाल सीमा पर अराजक तत्वों, गैर कानूनी कार्यों में लिप्त तत्वों पर पैनी नजर रखें। वहीं सीमा पर बसे लोगों के साथ सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

गढ़ी रोड स्थित एसएसबी हेडक्वार्टर पर 189 जवानों को 70 दिन तक सीनियर कैडेट्स कोर्स में प्रशिक्षित किया गया। इसमें जवानों को शारीरिक, मैपरीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, इंटरनल सिक्योरिटी, बार्डर मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, जंगल एक्सरसाइज आदि विधाओं में ट्रेंड किया गया। इस दौरान जवानों को इंडो-नेपाल सीमा और भारत-भूटान सीमा पर अपने कर्तव्यों को निभाने के बारे में अहम जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण में 62वीं वाहिनी के आरक्षी आशिक हुसैन को प्रथम, गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर के घनश्याम को द्वितीय और ट्रेनिंग सेंटर सपड़ी हिमाचल प्रदेश के प्रभु राजेंद्रन को तृतीय स्थान मिला, जिसके लिए डीआईजी ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर सेनानायक मुकेश कुमार, कमान अधिकारी कमल भगत, डिप्टी कमांडेंट आशीष पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें