निघासन। भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं की कड़ी में निघासन में भी वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शुक्रवार शाम को हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा होते हुए तहसील गेट तक पहुंची। यात्रा में भाजपा नेता राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम पांडे, युवा मोर्चा महामंत्री शैलेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला मंत्री मुन्नी देवी, पंकज आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। मां शारदा मंडल के अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला के नेतृत्व में आयुष्मान हॉस्पिटल से होते हुए पूरे भीरा नगर में यात्रा निकाली गई। इसमें तिरंगा झंडों के साथ कार्यकर्ता देश के सैनिकों पर गुमान करते हुए उनके लिए जय हिंद के नारे लगा रहे थे। यात्रा में मुख्य रूप से गन्ना समिति भीरा चेयरमैन डाॅ. राकेश सिंह, अवतार सिंह, मंडल महामंत्री सुनील शुक्ला, शिवराज, सेवक सिंह, सदाप्यारी, कंचन सिंह, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद