फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टीना परवीन और तस्लीम आरिफ की कव्वाली ने लूटा दिल

Thu, 16 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में चैती मेला मंच पर जवाबी कव्वाली पेश करती टीना परवीन। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित जवाबी कव्वाली में टीना परवीन और तस्लीम आरिफ के अंदाज ने दर्शकों का मन मोह लिया। 16 अप्रैल को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर पुरस्कार वितरण, समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं सात बजे से होगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद मिश्रा ने की, जबकि अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने की। तस्लीम आरिफ ने ईश्वर वंदना ‘तू ही ईश्वर तू ही अल्ला हम सबका’ से शुरुआत की और ‘भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौट कर मैं न जाऊंगा खाली’ सहित गजल ‘मैंने किसी के साथ भी धोखा नहीं किया’ प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया।
बैजों पर तस्लीम हुसैन, तबला पर शानू, ढोलक पर कैफ, हारमोनियम पर सरफराज, आक्टोपैड पर कमल हसन तथा कोरस में वसीम व इंतजार ने संगत दी। टीना परवीन ने ‘सबकी जुबां पर तेरा ही नाम’, ‘कमली वाले के जैया नहीं’ और गजल ‘जहर मुझको पिला देना’ से शानदार जवाब दिया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार जताया और नगर पालिका परिषद के 40 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. फारुख, मंजूर अली, डॉ. मनोज वर्मा, हनीफ खान, संदीप अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन लालबिहारी वर्मा, मनोज मिश्र, पंकज वाजपेई, रामेंद्र शुक्ला, डॉ. अकील, श्याम मूर्ति शुक्ला, परविजय यादव, पंकज पुरवार, विमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

गोला में चैती मेला मंच पर जवाबी कव्वाली पेश करती टीना परवीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें