फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं खरीद के लिए समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं क्रय वर्ष 2022-23 के लिए खरीद की व्यवस्था के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। एक मार्च 2022 तक एजेंसीवार क्रय केंद्रों को फाइनल किया जाएगा। इसके साथ ही गेहूं उत्पादन का आकलन करके क्रय केंद्रों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष लक्ष्य 1,96,120 हेक्टेअर के सापेक्ष 1,82,544 हेक्टेअर क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई हुई है। मार्च में होली के बाद गेेहूं की फसल पककर तैयार हो जाएगी। इसके बाद एक अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जबकि 31 जनवरी को धान खरीद बंद हुई है। शासन ने रबी सीजन में गेहूं खरीद की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी है। गेहूं क्रय केंद्रों की आवश्यकता का आकलन कर आवश्यक धनराशि, बोरों, स्टाफ एवं किसानों के लिए सुविधाओं आदि की व्यवस्थाएं 10 मार्च 2022 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
एजेंसीवार क्रय केंद्रों का निर्धारण कर उनकी जियो टैगिंग कराई जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र, डिपो, निरीक्षण माड्यूल, विभागीय पोर्टल पर टेस्ट रन आदि कार्य 15 फरवरी तक पूरे किए जाने हैं। क्रय केंद्रों का चयन एक मार्च तक फाइनल किया जाएगा और 25 मार्च तक क्रय केंद्रों का जियो टैगिंग कराई जाएगी। क्रय केंद्रों से एफसीआई के गोदामों तक गेहूं परिवहन का मूवमेंट प्लान पांच मार्च तक फाइनल किया जाएगा। क्रय केंद्रों का क्रियान्वयन व भौतिक रूप से क्रियाशीलता ओके रिपोर्ट प्रेषण 25 मार्च तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें