आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिलक लगाकर बच्चों का प्रवेश करते हुए। स्रोत केंद्र
लखीमपुर खीरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अर्जुनपुरवा आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रवेश लेने आए बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक बृजेंद्र अग्निहोत्री और सुपरवाइजर कीर्ति सचान के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
पोषण ट्रैकर के आधार पर तीन वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों एवं नए एडमिशन लेने पहुंचे बच्चों को खेल-खिलौनों का उपहार देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। केंद्रों में नामांकित बच्चों के माता-पिता के साथ अन्य परिवार के सदस्यों ने भी सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आमंत्रित अभिभावकों और बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने भी कला, नृत्य, गायन एवं रोल प्ले आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी योग्यता प्रदर्शित की। संवाद