फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा- जिला जज अवकाश पर, अदालत में सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी मिश्र समेत अन्य 13 आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में मंगलवार को भी आरोप तय नहीं हो सके। जिला जज मुकेश मिश्र के अवकाश पर होने के कारण मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

प्रभारी जिला जज के रूप में डीजे सुनील कुमार वर्मा ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। इस दिन अदालत में आशीष मिश्र मोनू के अधिवक्ता अवधेश सिंह की ओर से डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस होगी। डीजीसी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोप तय करने को लेकर आशीष मिश्र मोनू की ओर से पेश हुई डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी।
क्योंकि जिला जज मुकेश मिश्र के अवकाश पर रहने के कारण पत्रावली प्रभारी जिला जज सुनील कुमार वर्मा के पास भेजी गई। उन्होंने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख नियत की है। आरोपियों की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देते हुए उनकी सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें