सिंगाही। नौरंगाबाद गांव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय अमृत स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को हुआ। इसमें तिकुनिया की टीम ने जम्हौरा की टीम को छह रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मुकाबले में तिकुनिया और जम्हौरा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तिकुनिया की टीम ने 146 रन बनाकर चुनौती पेश की। इसके जवाब में जम्हौरा की टीम 140 रन पर ही सिमट गई। इस तरह तिकुनिया की टीम ने छह रन से फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि विधायक शशांक वर्मा और विशिष्ट अतिथि नेशनल चीनी मिल फेडरेशन के निदेशक श्याम जी पांडे ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पौरुष गुप्ता, नेकू अवस्थी, प्रेमपत दिवाकर, हैदर अली, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद