फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इग्नू अध्ययन केंद्र पर परीक्षाएं 12 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी काॅलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर परीक्षाओं की शुरुआत 12 जून से हो रही है।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सत्रांत परीक्षाएं 12 जून से 19 जुलाई तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली 10:00 से अपराह्न 01:00 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 02:00 से शाम 05:00 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

सत्रांत परीक्षा जून 2025 में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी इग्नू की बेवसाइट से प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ हॉल टिकट और पहचानपत्र (आधारकार्ड या पैनकार्ड) लाना अनिवार्य होगा। सभी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें