लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले की सुनवाई के दौरान शनिवार को अभियोजन पक्ष की ओर से दरोगा अंसार हुसैन रिजवी एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में पेश हुए। उनसे बचाव पक्ष की ओर से जिरह पूरी कर ली गई है। इसके बाद अदालत ने पंचनामा भरने वाले दूसरे दरोगा हेमंत कटियार से जिरह करने के लिए चार नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।
अभियोजन पक्ष की ओर से शनिवार को दलजीत का पंचनामा भरने वाले दारोगा हेमंत कटियार से जिरह होनी थी, लेकिन उनकी ओर से तबीयत खराब होने की बात कहते हुए समय देने की मां की गई। इस बीच अदालत ने दूसरे गवाह को पेश करने का हुक्म दिया तो अभियोजन की ओर से सीतापुर जिले के अटरिया थाने में तैनात दरोगा अंसार हुसैन रिज़वी को तलब किया गया।
बयान के दौरान बचाव पक्ष की ओर से सभी वकीलों ने शनिवार को अपनी अपनी जिरह पूरी कर ली। एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने सुनवाई के लिए चार नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। संवाद