फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा क्राॅस केस : इंस्पेक्टर से जिरह पूरी, अगली सुनवाई 25 को

Mon, 18 May 2026 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्राॅस केस मामले में जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में सोमवार को इंस्पेक्टर सुधीरचंद्र पांडे से जिरह पूरी हो गई है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को अगले गवाह पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा क्राॅस केस मामले में सोमवार को तत्कालीन विवेचक सुधीरचंद्र पांडे से जिरह शुरू हुई तो कुछ एक सवालों पर दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हो गई, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से विवेचना के दौरान तत्कालीन विवेचक सुधीरचंद्र पांडे के द्वारा केस डायरी में काटे गए पर्चे से जुडे़ सवाल जारी रखे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालती कार्यवाही में शामिल हो रहे सुधीरचंद्र पांडे ने एक एक सवाल पर जवाब दिया। उनके बयान पर बचाव पक्ष ने उसे गलत ढंग से की गई विवेचना का आरोप लगाया तो सुधीरचंद पांडे ने अपने बयान में सही तरीके से तफ्तीश किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

तत्कालीन विवेचना अधिकारी के बयान और जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने 25 मई को सुनवाई लगाई है। अभियोजन पक्ष को दूसरे गवाह पेश करने का आदेश दिया है।



तिकुनिया हिंसा मामले की सुनवाई कल


लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसडीएम अखिलेश यादव, डीएसपी संजयनाथ तिवारी के बयान दर्ज करने के लिए 20 मई की तारीख लगाई है। फिलहाल सबकी निगाहें बुधवार की सुनवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें