फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ढाका स्कूल के पास फिर दिखी बाघिन, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज जंगल से सटे बरौंछा नाला किनारे करीब एक माह पहले तीन शावकों को जन्म देने वाली बाघिन आसपास गांवों में ही चहलकदमी कर रही है। बाघिन के डर से ग्रामीण खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के ढाका गांव में आबादी के पास स्थिति प्राथमिक स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर बाघिन अपने तीन शावकों के साथ हैप्पी सिंह के गन्ने खेत के बाहर चहलकदमी करती दिखी। राहगीरों के शोर मचाने पर बाघिन शावकों संग गन्ने के खेत में छिप गई। गनीमत रही कि जिस समय बाघिन स्कूल के सामने पहुंची, उससे कुछ देर पहले ही छुट्टी होने से बच्चे घर जा चुके थे।
हरदुआ पंचायत के प्रधान राम किशुन और ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह से बाघिन अपने तीन शावकों संग आबादी के पास डेरा डाले बैठी है। बावजूद इसके वन विभाग सिर्फ निगरानी तक सीमित है। बाघिन के डर से किसान न तो खेतों की ओर जा रहे हैं, न ही गन्ना की छिलाई कर पा रहे हैं। बाघ प्रभावित गांव, रास्ते और स्कूल में सौर ऊर्जा लाइट न होने से सड़कों और गांव में अंधेरा रहता है। इस कारण शाम ढलने से पहले ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। इससे परेशान लोगों ने जिम्मेदारों से सौर ऊर्जा लाइटें लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका गांव में आबादी के पास बाघिन दिखने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। -साजिद हसन, रेंजर, मैलानी बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें