फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघिन ने झंझटपुर में पालतू बछड़े का किया शिकार

Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
झंझटपुर गांव के पास धान के खेत में मौजूद बा​घिन के पग​मार्क। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : समाधान में ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला वन रेंज के बरौंछा नाला क्षेत्र के खेतों में दो शावकों के साथ डेरा जमाई बाघिन ने रविवार की रात झंझटपुर गांव में पालतू बछड़े का शिकार किया। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करके बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

हजरतपुर पंचायत के झंझटपुर निवासी किसान लल्लू के घर में खूंटे से बछड़ा बंधा हुआ था। लल्लू ने बताया कि बछड़े और कुत्तों की आवाज सुनकर परिजन जागे। बछड़ा देखा लेकिन वह अपनी जगह पर नहीं था। शोर करने पर कई लोग एकत्र हो गए। सभी टॉर्च लेकर बछड़े की तलाश में निकले। गन्ने के खेत में गुर्राहट की आवाज सुनकर लौट आए। सोमवार की सुबह मौके पर गई वनकर्मियों की टीम ने खेत में बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच माह से ज्यादा समय से बरौंछा नाला क्षेत्र में बाघिन सक्रिय है। दो दर्जन से अधिक गांवों के आसपास चहलकदमी करती दिख रही है। अब तक 100 से ज्यादा मवेशियों का शिकार कर चुकी है। उन्होंने बाघिन पकड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें