फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखड़ा फार्म के एक घर में घुसा बाघ

Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलिया-मझगईं।
विज्ञापन
tiger - फोटो : google
विज्ञापन
किसी पर नहीं किया हमला, फिर खेतों की तरफ भागा
विज्ञापन

इलाके में इन दिनों बाघ के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। इलाके के इमलिया फार्म सहित भीरा के कई ऐसे गांव जो जंगल से सटे हैं, उनमें बाघ की आवाजें आती रहती है तथा खेतों में चहलकदमी भी रहती है। जबकि मझगईं चौकी क्षेत्र के एक फार्मर के घर बीती रात बाघ घुस गया। गनीमत यह रही कि बाघ ने किसी पर हमला नहीं बोला तथा पांच मिनट बाद खुद ही चला गया। इससे परिवार काफी भयभीत है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों में भी बाघ के आने की आहट से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मझगईं चौकी क्षेत्र के चौखड़ा फार्म निवासी बलराज सिंह का परिवार बीती रात खाना खाकर सोने के लिए लेटा था। इस दौरान कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर बलराज सिंह बाहर आए तो उनके आंगन में एक बाघ खड़ा था। बाघ को देखकर वह भयभीत हो गए। लगभग पांच मिनट तक बाघ वहीं खड़ा रहा और फिर बगैर किसी को नुकसान पहुंचाए वापस खेतों की तरफ चला गया। फार्मर बलराज सिंह ने बताया कि घर के आंगन में खड़े बाघ पर जब हम लोगों की निगाह पड़ी तो सभी बुरी तरह से डर गए थे तथा अपना आखिरी दिन समझ रहे थे लेकिन पता नहीं किस वजह से बाघ ने न तो उनपर और न ही मवेशियों पर हमला किया और चला गया। बाघ के आने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है। उधर, भीरा क्षेत्र के इमलिया फार्म, नानक फार्म सहित अन्य जंगल से सटे गांवों में भी इनदिनों बाघ की चहलकदमी से लोग भयभीत हैं। इमलिया फार्म के कई खेतों में बाघ की चहलकदमी होती रहती है जबकि आवाजें आने से ग्रामीण भी रात-रात भर जागकर काटते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें