दुधवा के वाटर होल में मस्ती करता बाघ। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क से इन दिनों एक बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघ भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एक वाटर होल में मौज मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ पहले वाटर होल के पानी में जाकर खड़ा होता है और फिर गर्मी से राहत पाने के लिए आराम से पानी के भीतर ही बैठ जाता है।
वह काफी देर तक पानी के अंदर ही इधर-उधर घूमकर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। संवाद