सिकंदराबाद। मैगलगंज रेंज की बेहजम बीट के गांव बैबहा में बृहस्पतिवार को एक बार फिर ग्रामीणों को बाघ दिखाई दिया। बाघ देखते ही खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर भाग खड़े हुए।
ढाबा संचालक अजय मिश्रा ने बताया कि बाघ दिन में करीब पांच बार एक ही जगह पर दिखाई दिया है। वहीं नैमिष पांडे ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना के बाद केवल वॉचर आते है। बाघ को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं आती है।
फिलहाल बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। इस संबंध में डीएफओ संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि बाघ देखे जाने की जानकारी मिली है। टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। संवाद