फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फुलवरिया में दिखा बाघ, वन विभाग ने लगवाए कैमरे

विज्ञापन
पलिया के फुलवरिया में कैमरे लगाने पहुंची टीम। स्त्रोत वन विभाग
विज्ञापन
पलियाकलां। दो लोगों को घायल करने के बाद ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुई बाघिन ने जहां अपनी जान गवां दी थी वहीं अब एक और बाघ या बाघिन की चहलकदमी देखी जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है। गांव के आसपास दो जगहों पर कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरे से ही पता चलेगा कि चहलकदमी करने वाला बाघ है या फिर बाघिन।
विज्ञापन


बीते बुधवार की सुबह चार बजे एक बाघिन ने फुलवरिया गांव निवासी रामकेवल के घर में घुसकर बछिया पर हमला किया था। वहीं छोटी को भी घायल कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों के आने पर बाघिन वहां से भागकर रतनलाल के घर पहुंच गई थी और उसकी पत्नी रामरानी को खींचकर ले जाने लगी थी, लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों से उसके पीटकर मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने गांव के पास सतर्कता बढ़ा दी थी।
शनिवार की देर रात फिर से फुलवरिया गांव के पास बाघ देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। साथ ही आस-पास क्षेत्र का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम के साथ पहुंचकर भी गश्त करने के साथ ही जिन जगहों पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं वहां पर कैमरों को लगवाया गया है। वन विभाग की तरफ से कांबिंग भी कराई जा रही है। इस बारे में रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से फुलवरिया गांव में दो कैमरे लगवाए गए हैं और बराबर वहां पर टीम को लगातार निगरानी कराई जा रही है। कैमरों की मदद से बाघ की लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें