फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के जंगल में मिले दो नेपालियों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नौ स्थित शैलेश्वरी सामुदायिक जंगल में दो नेपाली व्यक्तियों के शव पड़े मिले हैं। एक युवक का शव पेड़ से लटका तो दूसरे युवक का जमीन पर पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि रविवार को सुबह जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नौ स्थित शैलेश्वरी सामुदायिक वन जंगल में दो लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। यहां पुलिस को धनगढ़ी वार्ड दस निवासी देवल चौधरी का पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका हुआ शव मिला।
वहीं गांव के ही कैदा राना का शव जमीन पर पड़ा मिला। इस बारे में देवल के पिता प्रकाश ने बताया कि शनिवार को वह विवाह में जाने के लिए निकला था और उसके बाद से लापता था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जानकारी और जांच शुरू कर दी है। दोनों की मौत कैसे हुई और क्यों हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आस-पास के अलावा परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें