फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वृंदावन कॉलोनी में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वन रेंज संपूर्णानगर क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में बुधवार देर शाम एक बार फिर बाघ की चहलकदमी देखी गई। चीनी मिल गेट के सामने पुल के पास बाघ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी करण ने बताया कि गांव जंगल से सटा होने के कारण आए दिन बाघ और तेंदुआ कॉलोनी और मुख्य सड़क पर घूमते नजर आते हैं। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बीते माह इसी वार्ड में शौच के लिए गए एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर जान ले ली थी। उस समय विभाग ने तार फेंसिंग कराने का दावा किया था, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल किनारे खेत होने से उन्हें सुबह से रात तक उसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। खुले में बाघ के घूमने से भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। सूचना मिलने पर स्टाफ को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल रेंज में पिंजरा उपलब्ध नहीं है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें