फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन में कोरियाई नागरिकों से ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से कोरियाई नागरिकों से ठगी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। ढखेरवा मार्ग स्थित श्यामल डेयरी में ठगी की योजना बनाकर पहुंचे तीन युवकों में से दो को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव सोठियाना निवासी वसीक, रिहान और कल्लू दक्षिण कोरिया के जॉनडोंगचुंगजू निवासी ओहजिन सियाक और ली इंचियोल को झांसे में लेकर ठगी करने की फिराक में थे। गोपनीय सूचना पर निघासन कस्बा इंचार्ज आदित्य यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर वसीक और रिहान को हिरासत में ले लिया। इस दौरान तीसरा आरोपी कल्लू पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि दो कोरियाई नागरिकों समेत सोठियाना के दो ठगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें