वन विभाग के अधिकारियों को दी गई सूचना
कस्बा क्षेत्र के गांव राजेपुर में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने खेतों में काम करना बंद कर दिया है। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। गांव राजेपुर ठकुरान निवासी छोटेलाल, श्रीराम सोमवार की शाम फत्तेपुर से अपने गांव जा रहे थे। बताया कि राजेपुर संपर्क मार्ग के पास ग्रामीणों ने बाघ को देखा। बाघ देख वह दहशत में आ गए, इतने में बाघ गन्ने के खेत में चला गया। दोनों लोग रास्ता बदल कर गांव पहुंचे और गांव वालों को बाघा के बारे में बताया। गांव के पास बाघ देखे जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। बाघ के डर से ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा और किसान खेतो में जाने से भी डरने लगे है। वनरक्षक श्यामकिशोर शुक्ला, चंद्रशेखर ने बताया सूचना मिली है। मौके पर जाकर ही पता लगवाया जाएगा।