फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भट्टे के पास पहुंचा बाघ, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी रेंज की गदनियां बीट के जंगल से निकलकर एक बाघ सोमवार को दोपहर में खुटार मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे के किनारे तक पहुंच गया। बाघ को देख भट्ठे पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

बफरजोन, मैलानी रेंज की गदनियां बीट के जंगल से गुजरने वाले खुटार मार्ग के दोनों और पिछले कुछ दिनों से एक बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। इसके अलावा जंगल से सटे कुछ इलाकों में एक तेंदुआ भी सक्रिय है।
बाघ को शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खुटार मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा। वीडियो भी बनाया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे बाघ जंगल से निकलकर खुटार मार्ग पर आबादी के निकट स्थित बीडीआर ईंट-भट्ठे के किनारे तक पहुंच गया। भट्ठे पर मौजूद श्रमिक ने बाघ को देखा। रेंजर साजिद हसन ने बताया कि बाघ भट्ठे किनारे नहीं, बल्कि जंगल किनारे स्थित नाले में बैठा था।
विज्ञापन

यह नाला भट्ठे से सटा हुआ है। कुछ देर बाद बाघ दोबारा जंगल में चला गया। सूचना पर वनकर्मी तुरंत पहुंचे और बाघ की निगरानी शुरू कर दी। शाम तक कोई गतिविधि नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें