लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के एक गांव निवासी युवती के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फरधान के एक गांव निवासी युवती पड़ोस के एक युवक से प्रेम करती थी। रविवार की रात शादी को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। शादी न होने की बात से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इधर प्रेमिका के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही प्रेमी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने वक्त रहते निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोरी की मां ने राजकमल, उसके पिता सरोज, मां सरोजनी और आमनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। संवाद