फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ या तेंदुआ... पैरों के निशानों से भी नहीं खुला राज

Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दिलावर नगर में मिले जंगली जानवर के पगचिन्ह। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
बरवर/पसगवां। बरवर बीट के गलरई, दिलावरनगर और बेलहरा में जंगली जानवर के पैरों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारी भी अभी यह पुष्टि नहीं कर सके हैं कि ये निशान किस जानवर के हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी निर्भय कुमार शाही ने बताया कि पगचिह्न तेंदुए के जैसे लग रहे हैं, लेकिन फिलहाल जंगली जानवर की पहचान करना मुश्किल है। उनका कहना है कि जंगली जानवर संभवत: जंगल की ओर चला गया है।
22 अगस्त की सुबह नौ बजे ग्राम ककराही निवासी केपी कुमार जोशी पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। उनके पिता ने प्रतिरोध कर उन्हें बचाया था। केपी कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में चल रहा है। ग्रामीण हमलावर को बाघ बता रहे हैं।
विज्ञापन

हमले और पगचिन्ह मिलने के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत है। ग्रामीण खेतों में चारा करने तक नहीं जा रहे हैं। ग्राम पंचायत ककराही के मजरा साहूपुर, शेखपुर और मुड़ियाबाबा गांव में स्कूल नहीं होने से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे हैं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मदी निर्भय कुमार शाही के निर्देश पर डिप्टी रेंजर मो. उमर और वन दरोगा अखिलेश सिंह मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने घायल केपी कुमार का हालचाल जाना और इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी।
-
सियार ने पांच ग्रामीणों और पशुओं को काटा
मोहम्मदी। परवसतनगर गुलरिया गांव में सियार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले तीन दिन में सियार 27 वर्षीय बलराम, 50 वर्षीय सुल्ताना, रामरतन, कन्या और दुर्वेश को काट चुका है। गांव के बाहर बंधी भैंसों पर भी सियार ने हमला किया है।
हमलों के बाद ग्रामीण रातभर अपने पशुओं की निगरानी कर रहे हैं। लोगों ने रात में घरों के बाहर चबूतरे पर लेटना भी बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम ने वन विभाग से सियार को पकड़ने की मांग की। संवाद
-
सात फुट की दीवार फांदकर बकरी उठा ले गया तेंदुआ
गोला गोकर्णनाथ। महेशपुर वनरेंज के बिलहरी बीट के सिसावां खुर्द गांव में शनिवार रात तेंदुए ने ग्रामीण रामलखन के घर की सात फुट ऊंची दीवार कूदकर बकरी का शिकार कर लिया। बकरी घर के अंदर खूंटी से बंधी थी।
सुबह ग्रामीणों ने खोजबीन की तो घर के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले। मकान से करीब सौ मीटर दूर करनपाल सिंह के गन्ने के खेत में बकरी का अधखाया शव मिला। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के होने की पुष्टि की।
ग्राम प्रधान विमला देवी ने वन विभाग से बकरी का मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। महेशपुर रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि सिसावां खुर्द गांव के करीब ही जंगल है। विभाग की ओर से पशुपालक को मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
-
सांप के डसने से वृद्ध की मौत
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में रविवार को पशुओं के लिए चारा लेने गए रामचंद्र (60) को जहरीले सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें