फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हड़ताल पर बैठे गन्ना समिति कर्मचारियों से मिले डीसीओ

Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति में कर्मियों से वार्ता करते डीसीओ। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष और उनके भाई पर कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट के प्रयास का आरोप लगने के बाद विवाद गरमा गया है। कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) जितेंद्र कुमार मिश्र समिति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से लंबी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि समिति अध्यक्ष और उनके भाई के रवैये से पूरा स्टाफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ा। कर्मचारियों ने सुरक्षा के साथ स्थानांतरण की मांग भी रखी। डीसीओ ने स्थानांतरण की मांग को अव्यवहारिक बताया, लेकिन कहा कि विभाग के लिए हर कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोपरि है।
उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि किसी दबाव में काम करने की जरूरत नहीं है और वे बेफिक्र होकर दायित्व निभाएं। डीसीओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी कर्मचारी के साथ ऐसी अभद्रता या अप्रिय घटना दोहराई गई तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने डीसीओ की बात सुनी और फिलहाल आगे की कार्रवाई का इंतजार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें