फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में बाघों के हमले में दो ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो घटनाओं में बाघों ने एक चरवाहे और एक ग्रामीण पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। दोनों घटनाएं जंगल के अंदर हुईं। वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों पर बाघ के हमलों की दोनों घटनाएं सोमवार शाम और मंगलवार सवेरे की हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज अंतर्गत पल्हनापुर कंपार्टमेंट दो में महेशापुर गांव निवासी विदुर (50) नामक ग्रामीण सोमवार सवेरे जंगल में मवेशी चराने गया था। जहां शाम पांच बजे झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में चरवाहे के सिर पर पंजा लगने से गहरा जख्म हो गया। उसके शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल में छिप गया। जंगल में मवेशी चरा रहे उसके अन्य साथी उसे बिजुआ सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसकाप्राथमिक उपचार किया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी क्रम में दूसरी घटना मंगलवार सवेरे की है। भीरा क्षेत्र के महराजनगर गांव निवासी गुड्डू (38) डीटीआर बफरजोन की भीरा रेंज के एलनगंज कंपार्टमेंट 3 बी जंगल में घास काटने गया था। इस दौरान जंगल से निकले एक बाघ ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। इस हमले में भी बाघ का पंजा लगने से उसके सिर में गहरा जख्म हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेस्ट गार्ड मोहित ने ग्राम प्रधान के सहयोग से गुड्डू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोनों घटनाएं भीरा रेंज जंगल के अंदर हुई हैं। दोनों रेंजों के जंगल बाघ प्रभावित हैं। वन विभाग दोनों मामलों की जांच कर रहा है। ग्रामीण जंगल के अंदर मवेशी चराने या घास काटने न जाएं।
विज्ञापन

-डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें