फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 49 बंदियों को मिली अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दूसरे दिन मंगलवार को भी जिला जेल से 49 बंदियों को आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। सोमवार को 38 बंदी छोड़े गए थे। इससे जेल से अंतरिम जमानत पर छूटे बंदियों की संख्या बढ़कर 87 पहुंच गई है।
विज्ञापन

देश मे कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सात साल से कम की सजा के मामलों में जेल में निरुद्ध बंदियों को छोड़ने के आदेश दिए थे। प्रदेश सरकार व अदालत से स्वीकृति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सोमवार की सुबह 38 बंदियों को रिहा कर दिया। इससे बंदियों और उनके परिवार वालों ने राहत महसूस की। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे दिन यानी मंगलवार को 49 और बंदियों को आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया, जबकि सोमवार को 38 बंदी रिहा किए गए थे। इससे जिला कारागार से छूटे बंदियों की संख्या बढ़कर 87 पहुंच गई है। सभी बंदियों को सैनिटाइज कर ही रिहा किया गया। रिहाई से बंदियों और उनके परिवारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें