फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला के पास बाघ ने बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के बेलाकलां के उत्तर की तरफ दुधवा नेशनल पार्क के जंगल किनारे राजा की कोठी के पास गन्ने के खेत में एक बाघ ने बछड़े को मार डाला। खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद रेंजर सुभाष वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

रेंजर के मुताबिक बाघ ने बछड़े का कुछ हिस्सा ही खाया है। वहां पर स्टॉफ को निगरानी के लिए रखा गया है। उधर , बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है और वह खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। रेंजर सुभाष ने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई हैं। बछड़े के अवशेष को दफन कराया जाएगा, साथ ही एरिया की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
एक माह में दो जानवरों पर हमला कर चुका है बाघ
बीते एक माह में बाघ के हमले से दो जानवरों की मौत हो चुकी है। बाघ लगातार बेला कलां गांव के आस-पास दस्तक दे रहा है। लेकिन उसे पकड़ने की वन विभाग ने अब तक कोई जहमत नहीं उठाई है जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

एसटीआई अधिकारियों ने देखा बाघ प्रभावित क्षेत्र
गुरुवार को किसी भी स्थान से बाघ के हमले की सूचना न मिलने के कारण हाथियों से कांबिंग नहीं कराई गई, लेकिन एसटीआई टीम ने बाघ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया।
रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि गुरुवार को बुधेलीनानकार, नरसिंहपुर, रोशननगर गांव के आसपास हाथियों संग कांबिंग कराई जानी थी, जहां से बाघ के पगचिह्न मिलने की सूचना मिल रही है। अब कांबिंग शुक्रवार को कराई जाएगी। फिर भी एसटीआई टीम वहां मौके का निरीक्षण करने भेजी गई है, जहां टीम कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही गांव वालों और 30 दिसंबर को बाघ के हमले की चपेट में आए लाल बिहारी और रमेश पंडित के परिवार वालों से बाघ के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें