फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत में घास काटने गई महिला को बाघ ने मार डाला, इलाके में फैली दहशत

Wed, 22 Jul 2026 03:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में बाघ ने एक महिला को मार डाला। घटना बहराइच जनपद में हुई। वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में गुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


बहराइच जिले के थाना मुर्तिहा क्षेत्र के प्रेमनगर जंगलमटेरा गांव निवासी राजकुमारी उर्फ हथिया (45 वर्ष) गांव के पास स्थित खेतों में घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने तक बाघ महिला को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

ग्रामीणों से खेतों पर अकेले न जाने की अपील 
घटना की सूचना मिलते ही धौरहरा वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव और थाना मुर्तिहा बहराइच पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जंगल और खेतों के आसपास अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ की निगरानी कराने और मृतका के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें