फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने वृद्धा को मार डाला

Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल-भारत सीमा से सटे दुधवा नेशनल पार्क में शनिवार शाम लकड़ी बीनने गई एक 70 वर्षीय नेपाली महिला को बाघ ने मार डाला। उनका क्षत-विक्षत शव रविवार को मिला है।
विज्ञापन

त्रिभुवन बस्ती थाना इंचार्ज लोकेंद्र सिंह कार्की के अनुसार, कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगर पालिका-छह आजाद नगर निवासी 70 वर्षीय सुना निरौला शनिवार शाम सीमावर्ती दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। वह देर रात तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
रविवार सुबह नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने साझा तलाशी अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान जंगल के भीतर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और डर व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें